पश्चिम बंगाल में दिख रही तालीबानी शासन की झलक

--Advertisement--

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली, कूचबिहार और उत्तर दिनाज़पुर (चोपरा) में हुई घटनाओं से क्षुब्द विभिन्न संगठनों की महिला पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन, कहा- पश्चिम बंगाल की घटनाएं सभ्य समाज के माथे पर कलंक, पश्चिम बंगाल में दिख रही तालीबानी शासन की झलक

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पश्चिम बंगाल में दिन – प्रतिदिन महिलाओं की बिगड़‌ती हुई स्थिति को लेकर नूरपुर में विभिन्न हिंदू संगठनों ने नूरपुर एसडीएम गुरसिमर सिंह के माध्यम से गृह मंत्रालय को ज्ञापन प्रेषित किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए किरण पठानियां ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में महिलाओं पर हो रहा अत्याचार गंभीर चिंता का विषय है तथा कानून और व्यवस्था केवल शब्दकोष तक सिमटकर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि संदेशखाली, कूचबिहार और उत्तर दिनाज़पुर (चोपरा) की घटनाएं सभ्य समाज का मस्तक लज्जा से झुका देने वाली हैं।

निरपराध नागरिकों का और खासकर महिलाओं का शोषण और दर्दनाक उत्पीड़न सर्वथा निंदनीय तथा असहनशील है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ानेवाली ये घटनाएं तालिबानी शासन का स्मरण कराती है।

किरण पठानियां ने जोर देते हुए कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुए भी महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार और अपमान से हम सब महिलाएं अत्यंत व्यथित है और ज्ञापन के माध्यम से गृह मंत्रालय से निवेदन करते है कि आप इस पूरे मामलें में हस्तक्षेप करे तथा घटना की न्यायिक जाँच करवाएं।

जिसमें सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं के शारीरिक और मानसिक उपचार और उनके पुनर्वसन की प्रभावी व्यवस्था की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...