सामाजिक कार्यों में योगदान को लेकर रोटरी क्लब शाहपुर को “अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस”

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

रोटरी क्लब शाहपुर को सामाजिक कार्यों में योगदान व समर्पण के लिए अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस से नवाजा गया है। यह सम्मान क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अश्वनी धीमान की अध्यक्षता में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और सामाजिक कल्याण के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। इस पुरस्कार को प्राप्त करने में क्लब के सदस्यों की निस्वार्थ सेवा और प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

आपको बता दें कि रोटरी क्लब शाहपुर ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया, जिनमें स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सुधार, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास शामिल हैं। इन परियोजनाओं ने स्थानीय समुदाय के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार किया है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है।

रोटेरियन अश्वनी धीमान के बोल

वहीं रोटेरियन अश्वनी धीमान ने बताया कि “यह पुरस्कार हमारे क्लब के सभी सदस्यों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हमने मिलकर समाज की भलाई के लिए कार्य किया है और यह पुरस्कार हमें और भी प्रेरित करेगा कि हम अपने कार्यों को और भी ऊंचाईयों पर ले जाएं।”

आपको बता दे कि अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे, वहीं उंन्होने रोटरी क्लब शाहपुर की सराहना की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...