नामांकन के बाद देहरा हमीरपुर नालागढ़ में कांग्रेसी दिग्गजों ने गरमाया प्रचार, देहरा प्रभारी राजीव राणा बोले जीतेंगे सभी सीटे

--Advertisement--

शिमला – रजनीश ठाकुर

देहरा और हमीरपुर सीट से प्रचार के लिए पार्टी के नेताओं ने कमर कस ली है। हमीरपुर में केकेसी हिमाचल के चेयरमैन और देहरा विधानसभा प्रभारी राजीव राणा और हिमाचल कांग्रेस राज्य सचिव सचिन बालियान और इंटक स्टेट मीडिया प्रभारी रजनीश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ आज हमीरपुर विधानसभा के प्रत्याशी डॉक्टर डॉ पुष्पेंद्र वर्मा के लिए पंचायतो में नुक्कड़ सभाओं के जरिए वोट की मांग की।

राजीव राणा ने कहा कि हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा पिछले 20 वर्षों से जनसेवा में जुड़े है। जनसेवा करते आए है और अब विधायक बनके आगे भी हमीरपुर की जनता की सेवा करते रहेंगे। राजीव राणा ने आशीष शर्मा के ऊपर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आशीष शर्मा अपनी ही सरकार को नीचा दिखाने के लिए बिक गए, यह तो सही नहीं , चंद पैसों के लिए अपने ही घर को बर्बाद कर दिया।

विधानसभा नुक्कड़ सभा करते हुए राजीव राणा ने कहा कि कांग्रेस कैंडिडेट डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को हर जगह। नुक्कड़ सभा और रैली में लोगों का प्यार मिल रहा है रही राजीव राणा ने कहा कि नामांकन में आर्शीवाद देने के लिए लोग बड़ी तादाद में आए थे।

लोगों में पुष्पेंद्र वर्मा के साथ साथ अपने मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए बहुत उत्साह देखा गया क्योंकि घर कुदालों ने सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचा था, जिन्हें अब जनता सबक सिखाएगी. व्यापारिक मानसिकता वाले लोग भूल गए है कि वह किसके खिलाफ काम कर रहे हैं।

ऐसी नीयत रखने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। एक को जनता ने सबक सिखा दिया है और दूसरे को भी जनता नहीं बख्शेगी। पंद्रह महीने में आजाद प्रत्याशी होने के बावजूद आशीष शर्मा ने अपनी विधायकी को क्यों बेचा ? यही सवाल आज हमीरपुर की भोली वाली जनता के बीच देखा गया है।

यह रहे मोजूद

इस मौके पर राजीव राणा के साथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सचिन बालियान, प्रदेश इंटर के स्टेट मीडिया इंचार्ज रजनीश ठाकुर के साथ नुक्कड़ सभा में भाग लिया और लोगों से पुष्पेंद्र वर्मा के लिए वोट मांगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...