लोहटिकरी स्कूल में नहीं आ रहा पानी, घर से बोतलों में ला रहे विद्यार्थी

--Advertisement--

लोहटिकरी स्कूल में नहीं आ रहा पानी, घर से बोतलों में ला रहे विद्यार्थी

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुराह उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहटिकरी में तीन दिन से पानी की आपूर्ति बंद है। स्कूली विद्यार्थी घरों से पानी की बोतलें लेकर आ रहे हैं।

भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति बंद होने से स्कूल में पढ़ रहे 350 विद्यार्थी परेशान हैं। स्कूल में मिड-डे मील पकाने के लिए भी प्राकृतिक जल स्रोत से पानी लाना पड़ रहा है। शौचालय में भी पानी नहीं है।

एसएमसी अध्यक्ष ने जलशक्ति विभाग के कर्मचारी पर फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया है। एसएमसी अध्यक्ष और अभिभावकों ने जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से पेयजल आपूर्ति को सुचारू करवाने की मांग की है।

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन दिन से स्कूल में पेयजल आपूर्ति बंद है। विद्यालय में शिक्षा अर्जित करने के लिए देहरोग, टिकरी गढ़, कुहा, शिमरा, करमूण्ड, भरनी, सालवीं, कुठार, लेंसवी समेत आस-पास के गांवों से विद्यार्थी 8 से 10 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचते हैं, लेकिन पीने के लिए पानी न मिलने से विद्यार्थियों को घरों से बोतलें लेकर आना पड़ रहा है। एसएमसी अध्यक्ष ने बताया कि फिटर भी तीन दिन से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है।

अधिशासी अभियंता विनय डोगरा के बोल

उधर, अधिशासी अभियंता विनय डोगरा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द पेयजल आपूर्ति को सुचारू करवा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...