दूध की सप्लाई लेकर जा रही बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायल

--Advertisement--

दूध की सप्लाई लेकर जा रही बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायल

कुल्लू, 27 जून – अजय सूर्या

हिमाचल के कुल्लू जिला में आज सुबह सवेरे ही एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप् से घायल हुए हैं। कुल्लू जिला के आनी में एक दूध की सप्लाई करने वाली दुर्घटना ग्रस्त हुए है।

यह हादसा कुल्लू जिला के आनी चुवाई मार्ग पर हुआ है। यहां च्वाई के साथ लगते भांगीडवार के पास एक बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी दूध की बताई जा रही है, जो सुबह सवेरे दूध की सप्लाई करने जा रही थी। इसी बीच हादसे का शिकार हो गई।

हादसे के समय गाड़ी में चालक सहित पांच लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम हादसा स्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया, इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी बचाव कार्य में पुलिस की मदद के लिए मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने सभी घायलों को निकाल कर आनी अस्पताल पहुंचाया, जहां एक शख्स को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह गाड़ी पन्नखड् की बताई जा रही है, जो दूध की सप्लाई करने जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...