पठानकोट-मंडी हाईवे पडियारखर के पास सेना के वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, पीछे बैठी महिला की मौत
पालमपुर – बर्फू
काँगड़ा जिला के थाना पंचरुखी के तहत सुंगल के पास सेना वाहन और स्कूटी में टक्कर से महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट-मंडी पर जा रही थी कि सुंगल के पास यह हादसा पेश आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला और उसका बेटा स्कूटी पर सामान की खरीदारी के लिए घर से पालमपुर की ओर से निकले थे कि कुछ दूरी पर वे सेना वाहन से टकरा गए। इसमें घायल महिला को पालमपुर के एक निजी अस्पताल में लाया गया, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने महिला मीरा देवी (64) निवासी जंडपुर, डाकघर पढियारखर को मृत घोषित कर दिया।
पंचरुखी थाना के प्रभारी नंद लाल के बोल
उधर, पंचरुखी थाना के प्रभारी नंद लाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेना के चालक से पूछताछ की जा रही है। जबकि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

