शाहपुर – नितिश पठानियां
उपमण्डल शाहपुर के तहत पड़ती उपतहसील हारचक्कियां के अंतर्गत राजस्व विभाग के एक चौकीदार द्वारा अपनी ड्यूटी में कोताही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गाँव ठेहड़ निवासी लेखराज ने बताया कि बुधवार को जमीन की तकसीम हेतु समन आए लेकिन वो समन चौकीदार द्वारा नहीं अपितु एक शिक्षक के हाथ भेजे गए।
उंन्होने बताया कि कर्मचारी अपनी ड्यूटी से लापरवाही बरत रहे है। उंन्होने कहा कि इस तरह से सरकारी समन किसी ओर के हाथ नहीं दिए जाते है। विभाग ने जिस व्यक्ति को ड्यूटी के लिए नियुक्त किया है, उसे ही ये काम करना चाहिए।
उंन्होने बताया कि जमीन के मामलों में कोताही नहीं कि जानी चाहिए। उंन्होने नायब तहसीलदार हारचक्कियां से मांग उठाई है कि ऐसे कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
नायब तहसीलदार हारचक्कियां डीसी राणा के बोल
इस बारे में नायब तहसीलदार हारचक्कियां डीसी राणा से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है।जिसकी जांच की जाएगी।

