चंद्र कुमार देहरा, रोहित नालागढ़ व धर्माणी हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रभारी नियुक्त

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने गुरुवार को बताया कि आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है तथा एकजुटता के साथ धनबल का सामना करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देहरा विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, नालागढ़ विधानसभा सीट के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को कांग्रेस प्रभारी नियुक्त है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हाल में विधानसभा उपचुनाव में चार सीटें जीती हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों एवं नेतृत्व से प्रदेश की जनता खुश है। मतदाताओं ने भाजपा की खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले तीन विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर भाजपा की अनैतिक चालों का सामना करेगी और तीन सीटों पर विजय पताका फहराएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...