आरसेटी में महिलाओं ने सीखे खिलौने बनाने

--Advertisement--

आरसेटी में महिलाओं ने सीखे खिलौने बनाने

हमीरपुर 13 जून – हिमखबर डेस्क

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में तहसील नादौन के गांव भरयाल की महिलाआंे के लिए नरम खिलौना निर्माण एवं विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान महिलाओं को नरम खिलौने बनाने और इनके विक्रय के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के हमीरपुर मंडल के प्रमुख अरविंद सरोच ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी महिलाओं के साथ संवाद किया और उन्हें उद्यमिता के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने महिलाओं को डिजिटल बैंकिग एवं साइबर सुरक्षा के बारे में भी जागरुक किया।

इससे पहले, आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने मुख्य अतिथि और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...