व्यवस्था जांचने मणिमहेश जाएगी प्रशासन और अधिकारियों की टीम

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जल्द अधिकारियों की टीम मणिमहेश का रुख करेगी।

यह टीम हड़सर से लेकर मणिमहेश तक बने रास्तों और पुलियों का जायजा लेगी। इतना ही नहीं, जहां स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रहने, खाने-पीने की व्यवस्था कर रखी हैं, वहां भी सुविधाओं को जांचा जाएगा। हालांकि, स्थानीय लोग व्यापारिक दृष्टि के चलते यात्रा के विभिन्न पड़ावों में रहने और खाने-पीने के स्टॉल लगाते हैं।

नागरिक उपमंडल अधिकारी भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि जल्द प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की एक टीम मणिमहेश जाएगी। हालांकि मणिमहेश के लिए श्रद्धालु जाना शुरू हो चुके हैं, लेकिन अधिकारिक तौर पर यात्रा अभी शुरू नहीं की गई है। मणिमहेश में बर्फ से ढके कैलाश पर्वत को देखने की इच्छा करने वाले श्रद्धालु यात्रा पर जा रहे हैं।

अटल विहारी पर्वतारोहण उप केंद्र के प्रभारी पंकज मिन्हास ने बताया कि अब तक 109 यात्री पंजीकरण करवाकर मणिमहेश जा चुके हैं। हडसर के स्थानीय युवकों ने धन्छौ, सुंदरासी, गौरीकुंड औरडल झील पर कुछ अस्थायी दुकानें लगा रखी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...