सिरमौर पुलिस ने मुख्य आरक्षी जसबीर के आरोपों से किया इंकार, जारी की प्रेस विज्ञप्ति…

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में मुख्य आरक्षी के वायरल वीडियो पर विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन मीणा की प्रतिक्रिया आई है। एसएसपी (SSP) ने कहा कि 8 जून को कालाअंब थाना में आईपीसी (IPS) की धारा-341, 323, 147, 148 व 149 के तहत मुकदमा दायर हुआ था। पंजाब की एक स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने पास न देने को लेकर ट्रैक्टर चालक, उसके पिता व चाचा के साथ मारपीट की थी।

एसएसपी ने कहा कि घटना की जांच की जिम्मेदारी मुख्य आरक्षी जसबीर को सौंपी गई थी। लेकिन स्थानीय शिकायतकर्ता मुख्य आरक्षी के अन्वेषण व व्यवहार से खुश नहीं थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन मीणा ने कहा कि फाइल की जांच के दौरान उच्च अधिकारियों ने अनियमितताएं पाई थी। मुख्य आरक्षी को नियमित रूप से कानून के मुताबिक जांच करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन बिना किसी कारण मुख्य आरक्षी ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किए हैं।

इसमें वो पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों पर गैर जिम्मेदाराना व झूठे आरोप लगा रहा है। पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया में वीडियो के माध्यम से लगाए गए आरोपों का खंडन भी किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...