वायरल वीडियो : नहीं मिला पुलिस जवान का सुराग, क्या होगा SIT का गठन..?

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला की कालाअंब पुलिस थाना के लापता मुख्य आरक्षी जसवीर सैनी का वीरवार सुबह तक कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ने अपने स्तर पर टीमों का गठन किया हुआ है, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई है।

जानकारों का कहना है कि लापता मुख्य आरक्षी खुद भी विभाग का जांच अधिकारी रहा है। लिहाजा, उसे ढूंढना आसान नहीं है। इसी बीच रात भर हैड कांस्टेबल जसवीर सैनी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स हैड कांस्टेबल का मनोबल बढ़ाते नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सिरमौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पुलिस जवान द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों को ख़ारिज किया है। जानकारों का कहना है कि चूंकि आरोप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर ही लग रहे हैं।

लिहाजा पुलिस मुख्यालय ही मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर सकता है। दीगर है कि पुलिस जवान ने करीब 10 मिनट के वीडियो में शीर्ष अधिकारियों पर जांच की दिशा बदलने के संगीन आरोप लगाए थे। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा हुआ है।

मंगलवार शाम से मुख्य आरक्षी का सुराग नहीं मिल पाया है। इसी बीच पुलिस जवान के दोस्तों ने उसे वापस लौटने की अपील भी की है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पहले वह घर लौटे इसके बाद अपनी आगे की लड़ाई को लड़े।

हैड कांस्टेबल ने वीडियो में बेहद ही भावुक होकर यह तक बोल दिया था कि “वह भी किसी का बेटा है किसी का बाप है।” हालांकि असल में क्या हुआ है इसका तो खुलासा जांच के बाद ही साफ हो सकता है, लेकिन यह जरूर है कि मुख्य आरक्षी को एसपी कार्यालय में तलब किया गया था।

वीडियो के आधार पर यह बात भी कही जा सकती है कि मुख्य आरक्षी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव को सहन नहीं किया जा सका। जिसके बाद उसने यह फैसला लिया।

हैड कांस्टेबल की तलाश में पुलिस को एक दिक्कत यह भी आ रही है कि वह अपने फोन व कार को कालाअंब पुलिस थाना में ही छोड़ गया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश की थ्योरी पहले दिन से ही ख़ारिज है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...