दिल्ली-लेह रूट से छिना ताज, अवाहदेवी से अयोध्या बना देश का सबसे लंबा रूट

--Advertisement--

शिमला, 13 जून – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की पूरे भारत, खासकर उत्तर भारत में एक विशिष्ट पहचान है। निगम को देश के सबसे लंबे रूट, दिल्ली-लेह, पर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने का गौरव प्राप्त था। अब सबसे लंबे रूट का “ताज” हमीरपुर जिले के अवाहदेवी-अयोध्या रूट को  मिला है हालांकि सबसे लंबे रूट पर बस चलाने का गौरव अभी भी निगम को हासिल रहेगा।

करीब 16 साल तक हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की दिल्ली-लेह सेवा को भारत में सबसे लंबे रूट का दर्जा प्राप्त था। अब यह खिताब हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर डिपो को मिल गया है। हम यह क्यों कह रहे हैं, आइए आपको बताते हैं….

मार्च 2024 में अवाहदेवी (हमीरपुर) से अयोध्या बस सेवा शुरू की गई थी, जिसकी एक तरफ की दूरी 1205 किमी है। इस सफर को 24 घंटों में पूरा किया जाता है, जिसमें दो चालक बदले जाते हैं। अवाहदेवी से अयोध्या जाने के लिए प्रति व्यक्ति 1,577 रुपए किराया चुकाना पड़ता है।

वहीं, दिल्ली-लेह की दूरी 981 किलोमीटर है, जो अवाहदेवी-अयोध्या रूट से 224 किलोमीटर कम है। पहले यह दूरी 1072 किलोमीटर थी, लेकिन अटल टनल बनने से यह फासला 981 किलोमीटर रह गया है। यानी,दिल्ली से लेह की दूरी 91 किलोमीटर घट गई।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि दिल्ली-लेह रूट पर खूबसूरत वादियों का आनंद लेने का एक अलग ही मजा है और यह रूट अवाहदेवी-अयोध्या की तुलना में अधिक खतरनाक है, इसलिए सफर में करीब 33 घंटे लग जाते हैं और एकतरफा यात्रा का किराया 1657 रुपए है। इस पूरे सफर में तीन चालक और दो परिचालक बदलते हैं।

यह अलग बात है कि देश के सबसे लंबे और सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित दर्रों से गुजरने वाली हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की रोमांचकारी दिल्ली-लेह बस सेवा की पहचान भी बरक़रार रहेगी।  मगर, दूरी की दृष्टि से अब हमीरपुर डिपो का अवाहदेवी-अयोध्या रूट देश का सबसे लंबा रूट बन गया है।

केलांग की क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली-लेह बस सेवा फिर से शुरू हो गई है और इस बार समय सारणी में कुछ बदलाव किए गए हैं। पहले दिन बस में 30 यात्रियों ने सफर किया।

लंबे रूट से जुड़ी जानकारी:

6 मार्च 2024 को अयोध्या बस सेवा शुरू हुई थी और तब से यह बस लगातार देवभूमि वासियों को राम नगरी अयोध्या ले जा रही है। अवाहदेवी से यह बस सुबह 6:10 बजे रवाना होती है, 7:30 बजे हमीरपुर पहुँचती है। दोपहर 2:05 बजे चंडीगढ़ और शाम 7 बजे दिल्ली पहुंचती है, यहां बस का ड्राइवर बदल जाता है।

दूसरे चरण में यह बस दिल्ली से अयोध्या रवाना होती है,अगले दिन सुबह 7:30 बजे राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँच जाती है। बस की समय सारणी, दूरी और किराए की पुष्टि हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राज कुमार पाठक ने की है। उधर, एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार भविष्य में दिल्ली से अयोध्या तक बसें एक्सप्रेस-वे से होकर चलेंगी।

दिल्ली से निगम की बसें यमुना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर अयोध्या पहुंचेंगी। बहरहाल,भविष्य में यदि अवाहदेवी-अयोध्या सेवा को शॉर्ट रूट से बदला जाता है तो देश के सबसे लंबे रूट में दिल्ली-लेह और अवाहदेवी-अयोध्या के बीच दूरी को लेकर कड़ी टक्कर रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...