हिमाचल प्रदेश के छह निर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, जानें किस पार्टी के पास कितने MLA

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, कांग्रेस के पास 38 और भाजपा के पास 27 विधायक हैं, विधायकों की संख्या 59 से बढ़कर 65 हो गई है

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के छह नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पुस्तकालय परिसर में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री सहित सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायक मौजूद रहे।

धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा को सबसे पहले शपथ दिलाई गई। सुधीर के बाद लाहुल स्पीति से महिला विधायक अनुराधा राणा ने शपथ ली। सुधीर शर्मा और अनुराधा राणा के बाद सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह राणा, बड़सर से भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से राकेश कालिया और कुटलैहड़ से विवेक शर्मा को शपथ दिलाई गई।

सुधीर शर्मा पांचवीं बार, इंद्रदत्त लखनपाल चौथी बार, राकेश कालिया तीसरी बार, रणजीत राणा, अनुराधा राणा और विवेक शर्मा पहली बार विधायक चुने गए हैं।

हिमाचल विधानसभा में विधायकों की संख्या 59 से बढ़कर 65 हो गई है, जबकि तीन निर्दलीय विधायकों की सीटों पर अभी उपचुनाव होना है। 65 विधायकों में कांग्रेस के पास 38 व भाजपा के पास 27 विधायक है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बार बार चार जून को सरकार बनाने का दावा कर रही थी। उपचुनाव के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या बहुमत के साथ 38 हो गई है। तीन उपचुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेंगी।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में 68 में से 61 में लीड दी है। भाजपा ने लोकसभा में एक सीट और विधानसभा में दो सीटें कांग्रेस से छीनी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईएचएम के विशेषज्ञों ने हमीरपुर जेल के कैदियों को सिखाए कुकिंग के गुर

हिमखबर डेस्क जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदियों को भविष्य में...

बिना रोक-टोक आने-जाने लगे जहाज, अमरीका ने खत्म की ईरान की घेराबंदी

हिमखबर डेस्क पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए...

सुपरस्पेशियलिटी डाक्टरों को मिलेगा नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ऐलान

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है...