प्री-मानसून के इंतजार में हीट वेव की मार सह रहा हिमाचल, 12 जून को येलो अलर्ट

--Advertisement--

शिमला, 11 जून – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में बुधवार से एक बार फिर प्रदेश के मैदानी इलाकों में हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है। जिसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि 17 जून के आस-पास प्रदेश में प्री-मानसून आने की संभावना है। लिहाजा, उसके बाद प्रदेश में हीट वेव से भी राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में प्रदेश के सामान्य तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान प्रदेश में हीट वेव का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, मंडी, सोलन व सिरमौर में 12 जून से हीट वेव को लेकर 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

बता दे कि 17 से 18 जून तक प्रदेश में प्री-मानसून के आने की उम्मीद है। ऐसे में प्रदेश के सामान्य तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और हीट वेव से भी राहत मिलेगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related