ज्वाली के भलाड़ गांव के छात्र अकृत धनोआ ने बिना कोचिंग के पास की नीट परीक्षा, गांव में खुशी का माहौल
ज्वाली – शिवू ठाकुर
उपमंडल ज्वाली के गांव भलाड़ के डीएवी पब्लिक स्कूल रैहन के छात्र अकृत धनोआ ने नीट की परीक्षा में 663 अंक प्राप्त किए हैं। अब वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनेगा। सफलता के बाद घर में बधाई देने वालों का तांता लगा है।
अकृत धनोआ ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की। अकृत धनोआ का सपना है कि वह देश के नामी ऑल इंडिया मेडिकल साइंसिज संस्थान में दाखिला ले। इसके लिए उसने रोजाना आठ से नौ घंटे अपनी बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई के साथ तैयारी की है। सोशल मीडिया से दूर रहकर इंटरनेट का उपयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए किया। दिन रात की इस मेहनत के बूते उसने यह मुकाम हासिल किया है।
अकृत धनोआ ने कहा कि उसकी इस सफलता के पिछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का सहयोग है। उन्होंने हमेशा उसे आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर नरेन्द्र कुमार, भीम सिंह, हरभजन सिंह, सुखदेव कुमार, कर्नल सुदेश कुमार, प्रिंसिपल हरवंत सिंह, कुलवंत सिंह आदि ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहा की हमारे लिए गर्व की बात है की हमारे गांव का बच्चा एक बड़ा डाक्टर बनेगा

