पर्यावरण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रेइ में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चों और अध्यापकों ने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेइ गांव के बोटु चौक तक रैली निकाली। इस दिवस के उपलक्ष्य परनारों और पोस्टर के द्वारा लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया गया।

इस दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यालय में पौधारोपण किया गया तथा फूलों की क्यारियों को भी संवारा गया। साथ में भाषण प्रतियोगिता पेंटिंग व अन्य गतिविधियां भी करवाई गई। सभी प्रतिभागियों को इनाम भी दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना मनचंदा, अध्यापिका सीमा देवी, प्राध्यापक संदीप राणा, सुमित कुमार, कविराज, रज्जो देवी, कपिल कुमार, अनुपम शर्मा, योग माया व अर्चना देवी सभी शिक्षकों ने भी भाग लिया।

इसके साथ ही जगोरी संस्था के द्वारा विद्यालय के बच्चों को पर्यावरण का महत्व बताया गया तथा पर्यावरण को संरक्षित करने में उनका क्या योगदान हो सकता है, इस पर भी प्रकाश डाला गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...