शरण कॉलेज में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

आज के बदलते परिवेश में जहाँ पेड़ों को और पृथ्वी को अनदेखा किया जा रहा है, वहीं शरण बी एड कॉलेज (घुरकडी) की छात्राओं ने पर्यावरण दिवस की इस वर्ष 2024 की थीम भूमि बहाली, मरुस्थलीय और सूखा सहनशीलता पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर छात्राओं ने शरण कॉलेज के प्रांगण में ऑक्सीजन से भरपूर पौधे लगाए तथा औरों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षु छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर सभी से पृथ्वी को हरा भरा रखने की अपील की।

साथ ही उन्होंने पर्यावरण व ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूक किया। उनके इस जागरूकता अभियान में सभी छात्राओं ने अपनी भागीदारी दी। इसके अलावा छात्राओं ने प्राँगण की साफ- सफाई और पौधरोपण किया। उन्होंने अपने कर्त्तव्य का पालन करते हुए घर, कॉलेज प्रांगण को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने का बीड़ा उठाया।

कॉलेज प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा ने छात्राओं के कार्य को काफी सराहा तथा उनसे घर तथा आसपास के वातावरण को भी शुद्ध बनाए रखने की अपील की। उन्होंने प्लास्टिक को रीयूज करने का तरीका भी बताया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्लास्टिक के बैग और बोतलें जिन्हें हम बेकार समझकर इधर-उधर पृथ्वी पर फेंक कर पृथ्वी को प्रदूषित करते हैं उनका हम रीयूज कर लाभ कमाकर अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत कर सकते हैं।

इस मोके पर छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ भी दिलवाई गई। प्लेज के दौरान सभी प्रशिक्षु छात्राओं के साथ-साथ, प्रिंसिपल, कॉलेज स्टॉफ शामिल रहा। सभी प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...