Election Result: इंदौर से BJP के शंकर लालवानी जीते, नोटा को रिकॉर्ड 2,18,674 वोट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मध्यप्रदेश के इंदौर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी शंकर लालवानी ने अपने निकटतम प्रत्याशी से लगभग 10 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल कर ये सीट बरकरार रखी है।

निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लालवानी को 12 लाख 26 हजार 751 मत हासिल हुए। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय सोलंकी को मात्र 51 हजार 659 मत प्राप्त हुए। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से कोई अधिकृत प्रत्याशी नहीं था।

इंदौर संसदीय क्षेत्र पर इस बार नोटा (इनमें से कोई नहीं) के विकल्प ने भी अलग रिकॉर्ड बनाया है। नोटा को यहां से दो लाख 18 हजार 674 मत हासिल हुए हैं।

इंदौर संसदीय सीट इस बार खासी चर्चा में रहा, जहां पर कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन नामांकन वापसी के दिन उन्होंने सभी को चौंकाते हुए न केवल अपना नामांकन वापस ले लिया, बल्कि कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का दामन भी थाम लिया।

इसके बाद इंदौर से कांग्रेस का कोई अधिकृत प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं रहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पार्टी के अन्य नेताओं ने यहां लोगों से “नोटा” को वोट देने की पुरजोर अपील की थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और अभ्यर्थियों को मौका, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे

प्रूफ रीडर भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 18...

जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

हिमाचल में जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित...