जनता ने कांग्रेस के नेतृत्व को प्रदेश में नकारा, सीएम को नैतिकता के आधार पर दे देना चाहिए इस्तीफा : डॉ बिंदल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

भाजपा ने आज हिमाचल में लोक सभा की चारों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। इसको लेकर पूरे हिमाचल प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश देखने को मिला। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी रैलियां निकाली गई, पीएम मोदी के नारों से हिमाचल गूंज उठा।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल शिमला मुख्यालय में रहे जहां सुबह से उन्होंने चुनावी खाके पर नजर गड़ाए रखी थी और पूरे प्रदेश के आंकड़ों को एकत्रित किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा कांगड़ा संसदीय सीट 251895, मंडी 73482, हमीरपुर 178056 और शिमला 90548 के अंतर से जीती।  उन्होंने कहा की देश की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व को पूरा आशीर्वाद दिया है, एनडीए को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है।  नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री  बनेंगे, यह अपने आप में ऐतिहासिक है।

यह बड़ा रिकॉर्ड है जिसको कोई चैलेंज नहीं कर सकता। पीएम मोदी को जन मत प्राप्त हुआ है, इसके लिए जनता का आभार एवं अभिनंदन। उन्होंने कहा की जनता ने कांग्रेस के नेतृत्व को प्रदेश में नकारा है, कांग्रेस लोक सभा की एक भी सीट नहीं जीत पाई इससे साफ है की जनता का अटूट विश्वास पीएम मोदी में है न की प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार में। मुख्यमंत्री सुक्खू को इस मौके पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

बिंदल ने कहा की इस बड़ी जीत का पूर्ण श्रेय पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को देना चाहिए। एक बात शीशे की तरह साफ दिखती है की मुख्यमंत्री और उनकी आर्मी ने सत्ता का पूरा दुरुपयोग किया और सत्ता के दम पर दादागिरी की। पर जनता ने उनको इनकी दादागिरी का जवाब दे दिया।

सुरेश कश्यप ने जीत दर्ज करने के बाद कहा की हिमाचल में मोदी मैजिक का असर दिखा और भाजपा ने चुनावों में बड़ी जीत हासिल की। जीत के लिए मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं। यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है, इस जीत का श्रेय पीएम मोदी और भाजपा के देवतुल्य कार्यकताओं को जाता है। मेरी ओर से सभी को जय श्री राम, जय श्री राम।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...