हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भाजपा ने उपचुनाव जीत लिया है। धर्मशाला से सुधीर शर्मा ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के दवेंद्र जग्गी को मात दी है। सुधीर शर्मा यहां से लगातार दूसरा चुनाव जीते हैं। वह चौथी बार यहां से विधायक चुने गए हैं।
जानकारी के अनुसार, धर्मशाला से सुधीर शर्मा ने 5526 मतों से दर्ज की है हालांकि, अभी चुनाव आयोग की तरफ से आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। धर्मशाला से 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सुधीर शर्मा जीते थे लेकिन मंत्रीमंडल में जगह ना मिलने के चलते उन्होंने छह कांग्रेस विधायकों सहित विद्रोह कर दिया था।
राज्यसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा को वोट दिया। साथ ही बजट सत्र में भी नहीं गए। व्हिप के उल्लंघन के चलते उनकी सदस्यता चली गई और फिर कुल छह विधायकों को स्पीकर ने बर्खास्त कर दिया था। ऐसे में हिमाचल में लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव हुए थे।

बता दे कि धर्मशाला विधानसभा के उप चुनाव में आजाद प्रत्याशी राकेश चौधरी ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया। भाजपा के सुधीर शर्मा को 45.06 प्रतिशत वोट मिले। जबकि कांग्रेस को 36.19 पर संतोष करना पड़ा। आजाद प्रत्याशी राकेश चौधरी ने 17.29 प्रतिशत वोट प्राप्त किए।
मतों की संख्या की बात की जाए तो भाजपा को 28,066, कांग्रेस को 22,540 व आजाद प्रत्याशी राकेश चौधरी को 17.29 प्रतिशत वोट मिले। त्रिकोणीय मुकाबले की वजह से कांग्रेस को नुकसान का सामना करना पड़ा है।
उपचुनाव में धर्मशाला से सुधीर शर्मा ने जीत हासिल की है। सुधीर यहां से लगातार दूसरी बार जीते हैं। इससे पहले, 2012 में भी वह यहां से चुनाव जीते थे लेकिन 2017 में वह हार गए थे। यहां से आजाद प्रत्याशी राकेश चौधरी एक बार फिर से दमखम दिखा गए और उन्होंने 10770 वोट हासिल करने में कामयाब हुए।
कितने वोट मिले

