चम्बा – भूषण गुरुंग
जिले के साहो क्षेत्र में तैनात बिजली बोर्ड के जेई को धमकी देने वाले युवक को चम्बा थाना में तलब किया गया। यहां युवक से पूछताछ की। इस दौरान युवक ने माना कि घर के पास तार को ठीक करने को लेकर उसने जेई को फोन किया था।
इस दौरान बातचीत के दौरान गुस्से में आकर धमकी दी थी। जिसके लिए वह क्षमा मांगता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार से बातचीत नहीं होगी। अगर ऐसा हुआ तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।
गौरतलब है कि कीड़ी क्षेत्र के युवक ने मोबाइल फोन करके जान से मारने की धमकी थी। इसके बाद जेई जयशी अहीर ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर पुलिस से जांच करके कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।
जेई ने बताया कि 1 जून को अपनी टीम के साथ सराहन क्षेत्र में 11 केवी लाइन की मुरम्मत करने के लिए गए हुए थे। तेज हवा के कारण यहां बड़ी लाइन टूट गई थी। इस दौरान कीड़ी क्षेत्र के युवक ने उनके साथ फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।
एसपी चम्बा अभिषेक यादव के बोल
उधर, एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि जेई द्वारा शिकायत पत्र सौंपने के बाद धमकी देने वाले युवक को थाने में तलब किया गया था। इस बारे में जांच युवक ने माफी मांग ली है तथा ब्यान दर्ज किए गए हैं। भविष्य में इस प्रकार की कोई धमकी या हरकत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।

