शिमला संसदीय क्षेत्र में भाजपा चौका लगाने की तरफ अग्रसर, 80 हजार पहुंची सुरेश की लीड

--Advertisement--

शिमला, 4 जून – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा चुनाव के नतीजों में अंतर देखने को मिल रहा है। उप चुनाव में कांग्रेस आगे नजर आ रही है तो लोकसभा की चारों सीटों पर भाजपा कब्जा करती दिख रही है। शिमला संसदीय क्षेत्र में भाजपा के सुरेश कश्यप ने कांगे्रस के निकटतम प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी पर 83,634 की बढ़त बना ली है।

कांग्रेस इस सीट को सबसे मजबूत मान रही थी। यहां कांग्रेस के चार मंत्रियों के अलावा सीपीएस, बोर्ड व निगमों के चेयरमैन के अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष की फौज थी। फिलहाल सुरेश कश्यप ने 4,75,238 मत प्राप्त किए हैं। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को 3,91,604 वोट प्राप्त हुए हैं। बहुजन समाज पार्टी के अनिल कुमार मंगलेट को 6,087 मत पड़े हैं, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार ने 44072 मत लिए हैं।

एपीपी के मदन लाल को 4348 मत हासिल हुए हैं। नोटा ने 5472 वोट पाए हैं। सुरेश कश्यप को अब तक 53.56 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं, जबकि कांग्रेस को 44.14 प्रतिशत वोट मिले हैं।

बता दे कि हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनौत लोकसभा चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हराया है। वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत की जीत के बाद हमीरपुर से अनुराग ठाकुर भी जीत गए हैं। बात करे काँगड़ा सीट की तो यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज को 221978 मतों से लीड मिल चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...