स्कूली जीप को टिपर ने मारी टक्कर, चालक सहित नौ बच्चे घायल

--Advertisement--

स्कूली जीप को टिपर ने टक्कर, चालक सहित नौ बच्चे घायल

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस थाना घुमारवीं के देलग के पास स्कूली जीप और टिपर की टक्कर हो गई। हादसे में जीप में सवार नौ स्कूली बच्चों को चोटें आई हैं। इन सभी बच्चों को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा घुमारवीं से करीब तीन किलोमीटर दूर देलग कस्बे के पास घटित हुआ।

जानकारी के अनुसार 2:00 बजे छुट्टी होने के बाद निजी स्कूल के बच्चे जीप में सवार होकर भराड़ी की तरफ जा रहे थे।अचानक विपरीत दिशा से आ रहे टिपर ने जीप को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप पूरी तरह से विपरीत दिशा की तरफ घूम गई।

जीप में करीब 14 बच्चे सवार थे जिनमें से नौ बच्चों को चोटें आई हैं। जीप चालक को भी हल्की चोट लगी है। हादसे के बाद घायल विद्यार्थियों को तुरंत शीघ्र सिविल अस्पताल घुमारवीं लाया गया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और बच्चों के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे। बच्चों को सकुशल देखकर सभी ने राहत की सांस ली।

पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...