देहरा: इंदिरा कालोनी गांव में कुकर फटने से उड़ी घर की छत व दीवार 

--Advertisement--

देहरा की झकलेहड़ पंचायत के इंदिरा कालोनी गांव में खाना बनाते समय कुकर फटने से उड़ी घर की छत व दीवार।

 देहरा – शिव गुलेरिया 

उपमंडल देहरा की झकलेहड़ पंचायत के इंदिरा कालोनी में रविवार देर रात खाना बनाते समय एक कुकर फट गया, जिसके कारण घर की छत व दीवार उड़ गई।

इस हादसे में घर को काफी नुकसान हुआ है, हालांकि परिजन घर के बाहर बैठे थे, इसलिए उन्हें कोई चोट नहीं आई।

कुशलता पत्नी स्वर्गीय राम कुमार ने बताया कि उनके पति कि मृत्यु अभी चार महीने पहले हुई है। वह बहुत गरीब हैं और उनके पति ने एक बांसों की झोंपड़ी बनाई थी वो भी कुकर फटने से ढह गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत झकलेहड़ के उपप्रधान रणजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और अभ्यर्थियों को मौका, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे

प्रूफ रीडर भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 18...

जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

हिमाचल में जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित...