नैहरा के जंगल में मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप

--Advertisement--

नैहरा के जंगल में मिला अज्ञात शव, मचा हड़कंप

मंडी/गोहर – अजय सूर्या 

पुलिस थाना गोहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नैहरा के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में मृतक व्यक्ति के पास से ऐसे कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हैं। जिससे मृतक व्यक्ति की पहचान की जा सके।

बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति बिहार का रहने वाला और चैलचौक में कबाड़ इकट्ठा करने का कार्य करता था।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार के दोपहर बाद गांव की कुछ महिलाएं जंगल में काफल झाड़ने को गई थी। जैसे ही महिलाएं काफल निकालने पेड़ पर चढ़ने लगी। अचानक गली सड़ी गंदी बदबू आने लगी।

आसपास देखा तो साथ लगते काफल के पेड़ के समीप एक व्यक्ति का शव पाया। तो उनके पैर तले जमीन खिसक गई। घटना को देख महिलाएं जंगल से बैरंग वापस लौट आई और स्थिति से गांव के पुरुषों को अवगत करवाया।

गांव वालों से इसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान को दी और उन्होंने मामले को पुलिस के ध्यान में लाया। अज्ञात व्यक्ति के शव बरामद होने से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

एसएचओ लाल चंद ठाकुर के बोल 

सूचना मिलते ही थाना एसएचओ लाल चंद ठाकुर टीम सहित पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए। उन्होंने बताया की व्यक्ति कबाड़ का काम करता है और अपनी पत्नी के साथ रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा मृतक की पत्नी ने बयान लिए जा रहे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...