चुनाव प्रचार की अवधि खत्म होते ही धर्मशाला में सुरक्षा कर्मियों ने किया फ्लैग मार्च

--Advertisement--

निष्पक्ष, भयमुक्त तथा स्वतंत्र निर्वाचन के लिए सभी तैयारियां पूरीं: डीसी, निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम: एसपी

हिमखबर डेस्क

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार वीरवार सांय छह बजे प्रचार अभियान की अवधि समाप्त होने पर सुरक्षा कर्मियों ने धर्मशाला में फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्वक तथा पारदर्शी तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करवाने का संदेश दिया।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं इसके साथ ही मतदाताओं में किसी भी तरह का भय नहीं हो इस के लिए फ्लैग मार्च के माध्यम से मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है तथा वोट ही मतदाताओं की ताकत है सभी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मतदान तथा मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को भी निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है तथा पोलिंग पार्टियों को भी गंतव्य स्थल के लिए रवाना कर दिया है। मतदान के दौरान भी निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के मुताबिक आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, इसके साथ ही क्रिटिकल पोलिंग बूथ पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित नहीं हो सके।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा तथा पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी उपस्थित रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...