सिद्धपुरघाड़ में एक स्लेटपोष मकान को लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के अधीन वार्ड नं.-एक में गुरुवार को अचानक एक स्लेटपोश मकान को आग लग गई, जिस कारण लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी अनुसार गगन सिंह के मकान को आग की लपटों से मकान जलकर राख हो गया। जिस समय मकान को आग लगी तो उस समय मालिक गगन सिंह डिपो में राशन लेने गया हुआ है जबकि उसकी पत्नी कमरे में सोई हुई थी। मकान में तपिश महसूस हुई तो उसने बाहर आकर देखा कि मकान में आग की लपटें उठ रही थीं।

लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई तथा अग्निशमन विभाग ने मौका पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक मकान जलकर राख हो गया था। लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

पंचायत उपप्रधान महेश चंबियाल के बोल

पंचायत उपप्रधान महेश चंबियाल ने बताया कि आग लगने के कारण प्रभावित परिवार का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन व सरकार से प्रभावित परिवार की आर्थिक मदद की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में दौड़ रही ग्रीन क्रांति, 45 इलेक्ट्रिक बसों से बदला सफर का अंदाज

कांगड़ा में दौड़ रही ग्रीन क्रांति, 45 इलेक्ट्रिक बसों...

आईएचएम हमीरपुर के प्रियांशु शर्मा ने चमकाया नाम, एफएचआरएआई उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित

आईएचएम हमीरपुर के विद्यार्थी प्रियांशु शर्मा को संस्थान में...

रेडियोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित

HPRCA ने रेडियोग्राफर भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित...