रेडियोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 105 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित

--Advertisement--

HPRCA ने रेडियोग्राफर भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। 58 पदों के लिए 105 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित हुए हैं।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा विभाग में रेडियोग्राफर (जॉब ट्रेनी) के 58 पदों को पोस्ट कोड-26009 के अंतर्गत भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि रेडियोग्राफर (जॉब ट्रेनी) के 58 पदों के लिए 337 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 302 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 105 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है जोकि 15 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी।

इसका शेड्यूल वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर भी सूचना दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में दौड़ रही ग्रीन क्रांति, 45 इलेक्ट्रिक बसों से बदला सफर का अंदाज

कांगड़ा में दौड़ रही ग्रीन क्रांति, 45 इलेक्ट्रिक बसों...

आईएचएम हमीरपुर के प्रियांशु शर्मा ने चमकाया नाम, एफएचआरएआई उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित

आईएचएम हमीरपुर के विद्यार्थी प्रियांशु शर्मा को संस्थान में...