आग की लपटों ने रोक दी रेलगाडिय़ां, यात्री परेशान

--Advertisement--

यात्री परेशान, समरहिल के जंगल में उठी लपटें ट्रैक से हुईं पार

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी के साथ जिला सोलन के बॉर्डर तक जंगलों में आग लगी हुई है। यह आग गुरुवार को रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई, जिससे पूरे रेलवे ट्रैक पर धुआं फैल गया है। समरहिल के पास भी गुरुवार को रेलवे पुलिस के साथ-साथ वन विभाग के जवान आग को बुझाते रहे।

हवा का रुख बढऩे के कारण आग ने भयानक रूप ले लिया, जिसके कारण सभी रेलों को सोलन और शिमला में ही रोका गया। सोलन जिला में पड़ रही गर्मी के बीच वनों की आग भी परेशानी बनी हुई है।

गुरुवार को धर्मपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर व साथ की पहाडिय़ों पर आग लग गई। इसके अलावा धर्मपुर-कुमारहट्टी के बीच वन में लगी आग विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल ट्रैक तक पहुंच गई।

इसी तरह कालका-शिमला स्पेशल ट्रेन करीब तीन घंटे लेट हुई। शिवालिक एक्सप्रेस करीब दो घंटे, कालका-शिमला एक्सप्रेस पौने दो घंटे, कालका-शिमला स्पेशल 1.57 और कालका-शिमला होली-डे स्पेशल ट्रेन करीब एक घंटा, 10 मिनट लेट हुई। हालांकि, रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए खाने और पानी की व्यवस्था की गई।

धर्मपुर-शिमला स्टेशन पर रुकी रेलगाडिय़ां

शिमला के जंगलों में आग लगने के कारण शिमला रेलवे स्टेशन सहित धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों को रोका गया, वहीं तारादेवी के पास आग लगने के कारण ही यह फैसला लिया गया। हालांकि इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा,लेकिन रेलवे विभाग की ओर से यात्रियों के लिए खाने और पानी की पूरी व्यवस्था की गई, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी यात्रियों को न झेलनी पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...