कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता की डंडे से की पिटाई, मामला दर्ज

--Advertisement--

कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता की डंडे से की पिटाई, मामला दर्ज।

ऊना – अमित शर्मा 

पुलिस थाना हरोली के तहत पंजावर में एक बेटे ने जमीनी विवाद के चलते अपने पिता की डंडो से पिटाई कर दी। पिटाई करते देख जब भाभी व भतीजी छुड़ाने आई, तो उनको भी बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत के बाद बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जगदेव सिंह निवासी पंजावर ने बताया कि मेरा बेटा विपन कुमार आए दिन जमीनी विवाद के चलते लड़ाई झगड़ा व मारपीट करता है। सोमवार को गेहूं कटाई के लिए कंबाइन मशीन मंगवाई थी।

कंबाइन ऑपरेटरों ने गेहूं काटना शुरू की, तो बेटा गाली-गलोच करते हुए मेरे पास आया और मेरे सहारे का डंडा छीनकर मारपीट शुरू कर दी।

चिल्लाने की आवाज सुनकर पोती व बहू आई, तो बेटे ने उसी डंडे के साथ पोती व बहू के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल 

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर विपन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...