मृतका मीनाक्षी के परिजन ने एसपी मंडी से लगाई न्याय की गुहार, त्वरित कार्रवाई की उठाई मांग

--Advertisement--

मंडी, 29 अप्रैल – अजय सूर्या

बीती 15 अप्रैल को मंडी जनपद के बल्ह थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गुटकर में 30 वर्षीय मीनाक्षी की घर की छत से गिरने के कारण हुई मौत मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत मुकदमा तो दर्ज कर दिया है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मृतका मीनाक्षी के मायके वालों ने सोमवार को एसपी मंडी साक्षी वर्मा से मुलाकात करके आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई।

मां सत्या शर्मा और भाई जतिन शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी बहन की हत्या हुई है और इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है। पुलिस ने धारा 302 के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल नहीं की जा रही है।

बल्ह थाना पुलिस इस मामले में लगातार ढील बरत रही है। पुलिस को जो-जो बातें बताई गई उसके तहत कोई भी जांच नहीं हो रही है। मीनाक्षी अपने घर की बातें कभी भी मायके वालों को नहीं बताती थी, लेकिन अपनी दोस्तों के साथ हर बात शेयर करती थी।

इसकी सारी जानकारी उनके पास मौजूद है और पुलिस फिर भी इस तरह से अपनी जांच को आगे नहीं बढ़ा रही है। इन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके मामले की जांच को तेज करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल

वहीं, जब इस बारे में एसपी मंडी साक्षी वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मायके वालों ने मिलकर जो कुछ बातें रखी हैं उन पर भी जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और अभ्यर्थियों को मौका, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे

प्रूफ रीडर भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 18...

जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

हिमाचल में जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित...