कंगना बताएं विपक्ष ने क्या दुष्टता की: सोहन लाल ठाकुर

--Advertisement--

ठाकुर ने कहा खुद का कद देखकर बोले राकेश जमवाल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने भाजपा पर दागे एक के बाद एक तीखे सवाल।

सुंदर नगर – अजय सूर्या

पूर्व सीपीएस व कांग्रेस प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर ने सुंदर नगर में प्रेस वार्ता में भाजपा प्रत्याशी कंगना और स्थानीय भाजपा विधायक राकेश जमवाल पर बेतुकी बयानबाजी का आरोप लगाते हुए करारा जवाब दिया और कहा कि यह दोनो ही जनता को गुमराह कर रहे है।

ये नेता मर्यादित भाषा का उपयोग नही कर रहे है। दुष्ट जैसे निम्न स्तर के लफ्जो का उपयोग हो रहा।सिटिंग विधायक साथी विधायको को बोल रहे कि इनका वजूद क्या है और बोल रहे कि आपकी औकात क्या है। लेकिन अपना वजूद भूल रहे है।
बीजेपी प्रत्याशी पप्पू जैसे शब्दों का उपयोग कर रहे है।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोल बॉन्ड में सबसे ज्यादा 7 हजार करोड़ का चंदा बीजेपी सरकार को मिला। यह चंदा डिफॉल्टर कंपनियों द्वारा दिया गया। उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनोत द्वारा 1800 करोड़ प्रदेश सरकार निगलने के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि यह सब स्कूल फिजूल बयानबाजी की जा रही है।

यह आपदा का पैसा रूटीन में मिला है और खर्च किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जनता को एयरपोर्ट के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है ।कभी एयरपोर्ट का काम ही शुरू नही हुआ तो बंद करवाने की बेतुकी बयानबाजी मायने नही रखती। उन्होंने कहा कि 10 सालो में भाजपा के चुनावी मुद्दे गायब हो गए। महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नही हो पाया।

पेट्रोल डीजल 40 – 50 से 100 हो गया। सिलेंडर की कीमतें बड़ी, काला धन वापिस नही आया। भ्रष्टाचारी विदेशों में सैर कर रहे है।2024 को प्रत्येक व्यक्ति को घर की छत का वादा किया था लेकिन वह भी केंद्र सरकार पूरा नहीं कर पाया।

उन्होंने कहा कि 15 माह में कांग्रेस ने प्रदेश में विकास के साथ 5 गारंटियां पूरी की ।लेकिन जय राम ठाकुर को यह नही दिख रहा। राहत के तौर पर अनुदान को 7 गुना बढाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...