पालमपुर में फिर चला दराट, दहलते पालमपुर में दराट से काट डाला परिवार

--Advertisement--

पालमपुर के मैंझा में हुआ फिर दराट कांड, पालमपुर में स्टाम्प बेंडर मदन भाटिया के परिवार पर किया आरोपी ने दराट से हमला, भाटिया सहित उनके पिता, पत्नी, बच्चों को किया घायल, अस्प्ताल में चल रहा इलाज

पालमपुर – बर्फू

पालमपुर में अभी दराट कांड की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि अब एक और दराट कांड से पालमपुर सिहर उठा है। यहां मैंहजा में एक परिवार पर दराट से हमला हुआ है। यहां जमीनी विवाद के चलते एक परिवार को लहूलुहान किया गया है। सभी का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

हमले में घायल मदन भाटिया का कहना है कि जमीन का केस जीतने पर विरोधी पार्टी, जो कि केस हार गई है, उसने उन पर और उनके परिवार पर दराट से हमला कर लहूलुहान किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह आरोपी पिता-पुत्र आए और उनकी पत्नी व पिता पर दराट से हमला कर दिया।

मदन भाटिया ने बताया कि बात यहीं नहीं रुकी, जब वह अपने परिवार को छुड़ाने गया, तो आरोपी ने उस पर भी दराट से हमला कर दिया और फिर फरार हो गए। हमले में एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह से जख्मी हुए है।

बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...