दर्दनाक हादसा: हिमाचल में स्कूल बस की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्रा की मौत

--Advertisement--

स्कूल बस की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्रा की मौत, बस में नहीं था कंडक्टर

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना बंगाणा के तहत भलेती में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां स्कूल बस की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक छात्रा की पहचान अर्शिता पुत्री विवेक शर्मा निवासी बंगाणा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक अर्शिता शनिवार सुबह रोजाना की तरह बंगाणा से शिवालिक पब्लिक स्कूल तनोह के लिए स्कूल बस में सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान जब बस स्कूली बच्चों को लेकर भलेती पहुंची तो अचानक किसी बच्चे ने बस का अगला दरवाजा खोल दिया।

दरवाजा खुलने के साथ ही अर्शिता बस से नीचे गिर गई और टायर की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में परिचालक भी नहीं था। सूचना मिलने के बाद बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह के बोल

पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...