सैनवाला के युवक ने सुसराल पक्ष पर लगाए बस से उतार कर मारपीट के आरोप

--Advertisement--

सैनवाला के युवक ने सुसराल पक्ष पर लगाए बस से उतार कर मारपीट के आरोप

नाहन – नरेश कुमार राधे

विकासखंड के अंतर्गत सैनवाला के रहने वाले दीपक ने ससुराल पक्ष पर निजी बस में सफर करने के दौरान मारपीट का आरोप लगाया है। दीपक की मानें तो चार साल से पत्नी से अनबन चल रही थी, वह मायके में ही रह रही थी। लेकिन, अब आपस में सुलह हो गई थी। समझौते को लेकर ही पति-पत्नी एक साथ ही पांवटा साहिब में अदालत के समक्ष पेश होने गए थे।

दीपक ने कहा कि पत्नी मनीषा रानी पूरी तरह से ससुराल आने को तैयार थी। उन्होंने कहा कि जब वो निजी बस से पांवटा साहिब से नाहन आ रहे थे तो कोलर में बस को रोक लिया गया। दीपक ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने उसे व पत्नी को नीचे उतार दिया। आरोप है कि मोबाइल फोन व पैसे भी छीन लिए गए।

दीपक के मुताबिक घटना की सूचना माजरा पुलिस को दी गई है। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दें कि दीपक अस्पताल में दाखिल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...