ब्यास नदी में पलटी शादी समारोह में जा रहे दम्पति की नाव, पति की मौत पत्नी को किया रेस्क्यू

--Advertisement--

ब्यास नदी में पलटी शादी समारोह में जा रहे दम्पति की नाव, पति की मौत पत्नी को किया रेस्क्यू

मंडी – अजय सूर्या

मंडी सदर उपमंडल के तरनोह गांव में शुक्रवार शाम को एक दुखद घटना हुई। जिसमें ब्यास नदी को पार करते हुए टायर की ट्यूब से बनी नाव पलट गई। इस दौरान नाव में सवार पति-पत्नी नाले में डूब गए। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचा लिया है।

दंपति नदी को पार करके तरनोह गांव के चरोगी गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, जबकि पोस्टमार्टम शनिवार को होगा, वहीं, पत्नी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मंडी शहर के भ्यूली में रहने वाले और यहां पर मिठाइयों का कारोबार करने वाले रूपलाल अपनी पत्नी वीना देवी के साथ तरनोह पंचायत के चरोगी गांव में शादी समारोह में जा रहे थे।

वह घेरू बल्ह गांव से ट्यूब से बनी एक नाव में बैठे। यहां पर पुल नहीं है इसलिए यह नाव इस्तेमाल की जाती है। ब्यास नदी को पार कर रहे पति-पत्नी की नाव का अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों नदी में गिर गए।

बताया जा रहा है कि उस समय तूफान भी चल रहा था, शायद इसी के चलते नाव पलट गई हो। हादसे के दौरान पत्नी वीना देवी ने जैसे तैसे रस्सियों का सहारा लेकर जान बचा ली जिसे वहां मौजूद लोगों ने भी रेस्क्यू कर बचा लिया, मगर रूपलाल इसमें डूब गए और उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने गोते लगाकर उनका शव बरामद कर लिया। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...