कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस को अब एक और बढ़ा झटका लगा है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा त्याग पत्र

उन्होंने यह त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपा। पत्र में उन्होंने लिखा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और एआईसीसी, हिमाचल प्रदेश के सचिव सह-प्रभारी पद से तुरंत प्रभाव से अपना इस्तीफा देता हूं।

हिमाचल में कांग्रेस का संकट

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किल उस दौरान बढ़ी जब हिमाचल के राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रस के छह विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के हित में मतदान किया। इसी उठक-पठक के बीच कुछ ही समय में उन विधायकों ने भाजपा ज्वाइन कर ली। जिसके बाद से कांग्रेस सरकार में अस्थिरता बढ़ती गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...