भवारना में महिला की हत्या, पुलिया के नीचे मिला शव

--Advertisement--

नगरोटा बगवां – हिमखबर डेस्क

पुलिस स्टेशन भवारना के अंतर्गत ग्राम पंचायत गदियाड़ा के वार्ड 2 के टीका नलोट की 50 वर्षीय महिला की देर रात संदिग्ध हालत में घर से डेढ़ किलोमीटर दूर लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को घर से पालमपुर के लिए निकली कुसुम नाम की महिला जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

देर रात करीब 10 बजे घर से लगभग 3 किलोमीटर पहले सडक़ की पुलिया के नीचे महिला को मृत अवस्था मे पाया गया। परिजनों के मुताबिक महिला की गला रेत कर हत्या की गई है जिसके सबूत मौका ए वारदात पर मिले हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लाश को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अपने बयान में महिला के गले मे काटने के निशान बताए हैं।

उधर, मृतका के पति कल्याण चन्द नर पुलिस से मामले की जांच ओर दोषियों को पकडऩे की गुहार लगाई है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी कोई गिरफ्तारी नही हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...