ऊना : पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर पिकअप पलटी, 15 घायल

--Advertisement--

ऊना, 19 अप्रैल – अमित शर्मा

जनपद के हमीरपुर हाईवे पर शुक्रवार बाद दोपहर पेश आए हादसे में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। जिसमें करीब 15 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सा अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।

बताया जा रहा है कि घायलों में तीन की हालत ज्यादा नाजुक है, जिन्हें पीजीआई रैफर किया जा रहा है। पिकअप में सवार श्रद्धालुओं से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के अमृतसर के रहने वाले श्रद्धालु पिकअप को डबल डेकर बनाकर बाबा बालक नाथ माथा टेकने के लिए गए थे।

जहां से वापस घर लौटते वक्त उनके साथ समुर खुर्द में यह हादसा पेश आया। तीखे मोड़ पर चालक रफ्तार पर काबू नहीं रख पाया जिसके चलते पिकअप ट्राला बीच सड़क पर पलट गया और हादसे में सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जगह पर चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके की तरफ दौड़े और उन्होंने श्रद्धालुओं को संभाला। तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सभी लोगों को अस्पताल शिफ्ट किया गया। घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि वह बाबा बालक नाथ से माथा टेककर वापस अमृतसर स्थित अपने घर लौट रहे थे और इसी दौरान यह हादसा पेश आया है जिसके चलते कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास चौहान के बोल

दूसरी तरफ क्षेत्रीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास चौहान ने बताया कि घायलों में तीन श्रद्धालुओं की हालत ज्यादा नाजुक है जिन्हें रैफर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को तुरंत प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। चिकित्सक घायल श्रद्धालुओं की हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...