कांगड़ा: सेवकरा में चोरों ने घर को बनाया निशाना, नकदी व गहनों पर किया हाथ साफ

--Advertisement--

सेवकरा में चोरों ने घर को बनाया निशाना, नकदी व गहनों पर किया हाथ साफ

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत सेवकरा गांव के एक घर में चोरी की वारदात सामने आई है। किशोरी लाल पुत्र निवासी गांव सेवकरा वार्ड नंबर-3 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते मंगलवार को वह परिवार सहित अपने ससुराल भनाला गया हुआ था।

जब वह वीरवार को वापस आया तो देखा की घर के मेन दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी व बैड बॉक्स में इत्यादि खुले पड़े थे और उनमें रखा सामान बिखरा हुआ था। घर की जांच करने पर पाया गया कि अलमारी में रखे 37500 रुपए नकद, सोने के आभूषण, 2 मोबाइल फोन, एक स्मार्ट वॉच गायब थे।

इस संदर्भ में पुलिस थाना ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...