करेरी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

--Advertisement--

धर्मशाला, 16 अप्रैल – हिमखबर डेस्क

डाक विभाग मंडल धर्मशाला की ओर चुनाव का पर्व अभियान के तहत करेरी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को मत के अधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर रविंद्र शर्मा ने कहा कि सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए मतदान अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पात्र सभी युवाओं को अपना वोटर आईडी कार्ड अवश्य बनाना चाहिए ताकि मतदान से वंचित नहीं रह सकें।

अधीक्षक डाकघर रविंद्र शर्मा ने कहा कि मतदान बिना किसी प्रलोभन अथवा दबाब में आए बिना करना चाहिए ताकि सही प्रत्याशी का चयन हो सके। पंचायत प्रधान सुषमा देवी ने पंचायत के सभी मतदाताओं से वोट अवश्य डालने का आग्रह भी किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर वार्ड मेंबर शिव दत्त, सहायक अधीक्षक कमल शर्मा, डाकपाल सुरेश कपूर, निरीक्षक डाकघर अश्वनी पठानिया, डाक पर्यवेक्षक संजय कपूर, डाक सहायक रेनिश छेत्री, विजय कपूर, रंजन सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आगाज ऐसा है, तो अंजाम कैसा होगा, मानसून में अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जख्मी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश...

₹12 हजार वेतन…₹5 हजार रिकवरी! टिकट चेकिंग के दौरान HRTC परिचालक का छलका दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के एक परिचालक...