देहरा – शिव गुलेरिया
आज बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर देहरा में बीजेपी जिला कार्यालय में बीजेपी ज्वॉइन करने वाले निर्दलीय विधायक होशियार सिंह पहुंचे। लेकिन नाराज धवाला ने कार्यक्रम से दूरी बनाई रखी। रमेश धवाला बीजेपी के पूर्व में मंत्री रहे हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हैं।
धवाला की नाराजगी आने वाले चुनावों में बीजेपी को भारी पड़ सकती है। उधर कार्यक्रम में पहली बार स्थापना दिवस पर अपने समर्थकों संग पहुंचे निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कहा कि उनके दादा जनसंघ से जुड़े थे और आज वह पार्टी के साथ जुड़े हैं।

होशियार सिंह ने यहां मिडिया से बात करते हुए कहा कि रमेश धवाला हमारे आदरणीय हैं उनकी नाराजगी भी जल्द दूर कर ली जाएगी। जहां तक बड़े नेताओं द्वारा धवाला से मिलने का कार्यक्रम है। बड़े नेताओं की लोकसभा चुनाव में व्यस्तता के चलते मिलन नहीं हो पा रहा है।
बीजेपी जिला देहरा अध्यक्ष संजीव शर्मा के बोल
उधर बीजेपी जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि आज देहरा विधानसभा क्षेत्र के 300 बूथों पर पार्टी स्थापना दिवस मनाया गया है। उन्होंने कहा कि रमेश धवाला के साथ बैठकों का दौर जारी है। जल्द ही उन्हें मना लिया जाएगा। संजीव शर्मा ने कहा कि रमेश धवाला पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और वह हमारे बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के लिए काम भी करेंगे।

