कुल्लू-मनाली हाईवे पर ब्यास नदी में गिरी बाइक, एक की मौत

--Advertisement--

मनाली में वोल्वो बस स्टैंट के पास ब्यास नदी के तट पर गिरी बाइक, घुमारवीं के युवक की मौत

कुल्लू – अजय सूर्या

मनाली में वोल्वो बस अड्डे के पास एक बाइक दुर्घटना में बिलासपुर जिला के घुमारवीं निवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार युवक 2 महीने पहले ही मनाली आया था और एक होटल में काम कर रहा था। गत रात वह बाइक पर मनाली की तरफ जा रहा था कि इस दौरान वोल्वो बस अड्डे के पास बाइक अनियंत्रित होकर ब्यास नदी के तट की ओर गिर गई।

हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दीपक ठाकुर (30) पुत्र सतीश कुमार निवासी बेरी डाकघर भपराल तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी केडी शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...