एक माह बाद मिला रावी में छलांग लगाने वाली युवती का शव, काफी मशक्कतों बाद ऐसे मिली लाश

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

एक माह से गायब साहो के कीड़ी निवासी युवती का शव एक माह बाद शनिवार को चमेरा जलाशय से बरामद हुआ है। शव की पहचान 22 वर्षीय काजल पुत्री देवराज निवासी गांव कीड़ी तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है।

यह युवती मुख्यालय के साथ लगते घोल्टी में एक घर में काम करती थी लेकिन एक माह से गायब थी। एक माह पहले सुबह के समय कुछ लोगों ने नवोदय स्कूल के नजदीक से एक लड़की को रावी में छलांग लगाते हुए देखा था।

उसके बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के सहयोग से लड़की को ढूंढने के लिए रावी में सर्च अभियान चलाया। प्रशासन व स्थानीय लोगों की ओर से अपने स्तर पर रावी का चप्पा-चप्पा छाना गया, लेकिन कहीं भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

उसके बाद ड्रोन की मदद लेने के साथ सुंदरनगर से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। गोताखोरों ने भी पानी में डुबकी लगा कर लड़की को ढूंढने का भरसक प्रयास किया था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था।

शनिवार सुबह के समय तलेरू के लोग वहां से गुजर रहे थे, तो उन्होंने पानी में शव देखा। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को चमेरा जलाशय से निकालने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा लाया, जहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजन के हवाले कर दिया है। खबर की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फोरलेन निर्माण से बिगड़े हालात, सिहुवा में जलभराव का विधायक ने किया निरीक्षण

शाहपुर - नितिश पठानियां फोरलेन निर्माण कार्य के चलते पहली...

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...