शाहपुर को इस लाल की बदौलत मिला भारतीय नौसेना में वाइस एडमिरल का पद

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर के इतिहास में एक और मिल का पत्थर जुड़ गया है।शाहपुर का बेटा भारतीय नौ सेना के सर्वोच्च पद पर पहुंच गया है। नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड पांच निवासी लोचन सिंह पठानिया भारतीय नौसेना में वाइस एडमिरल बन गए गए।उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया है।

लोचन सिंह की इस उपलब्धि पर शाहपुर फुला नहीं समा रहा है। शाहपुर व यहां के लोगों के चेहरे की रौनक देखते ही बन रही है। रिटायर शिक्षक प्रेम सिंह पठानिया के घर सबसे बड़े बेटे के रूप में जन्मे लोचन सिंह की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक स्कूल शाहपुर से शुरू हुई थी।

इनकी तीक्ष्ण बुद्धि के चलते इनका चयन सैनिक स्कूल कपूरथला के लिए हुआ और वही से शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत आपका चयन भारतीय नौसेना में हो गया तथा शाहपुर का लाल आज नौसेना के सबसे बड़े पद पर पहुंच गया गया है। यहां बता दे कि वाइस एडमिरल एक वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारी रैंक है,जो लेफ्टिनेंट जनरल और एयर मार्शल के बराबर है।

शाहपुर के सपुत्र लोचन सिंह की इस उपलब्धि पर परिजन खुश है। इसी कड़ी में विधायक केवल सिंह पठानिया व नगर पंचायत की अध्यक्ष उषा देवी, उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, मनोनीत पार्षद राजीव पटियाल, संजीव उपाध्याय सहित तमाम बुद्धिजीवी व आम जनता ने उन्हें बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...