अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला जिला के कुमारसैन थाना क्षेत्र के तहत एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां लुहरी सुन्नी मार्ग पर महोली नामक स्थान पर एक कार नंबर HP 25A4660 अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। मृतकों की पहचान अभय कुमार (25) पुत्र देव राम नेगी निवासी झाका रिकांगपिओ किन्नौर, वंशिका (24) पत्नी जितेश निवासी जानी, जितेश निवासी जानी, टापरी शिमला के तौर पर हुई है।

वहीं, घायलों में राहुल कृष्ण पुत्र राधा सिंह गांव तेलंगी डाकघर शौंग ठौंग तहसील कल्पा और अंशुल फान्यान पुत्र राधे श्याम गांव रिब्बा तहसील मूरंग जिला किन्नौर शामिल है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...