कंडा जेल के निर्धन कैदियों के संदर्भ में बैठक आयोजित

--Advertisement--

शिमला, 09 जनवरी – नितिश पठानियां

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में निर्धन कैदियों को मॉडल जेल कंडा में वित्तीय सहायता प्रदान करने के संदर्भ में बैठक ली।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन निर्धन कैदियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और उनके कौशल विकास पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है ताकि वे आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हो सके और स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सक्षम बन सके।

उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन निर्धन कैदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने में सहायता करता है ताकि उन्हें वित्तीय असमानता का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने बताया कि समय-समय पर जेल प्रशासन कैदियों को उनके अधिकारों के प्रति शिविरों के माध्यम से जागरूक करता है और उनके साथ परस्पर संवाद स्थापित किया जाता है।

ये रहे उपस्थित

बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, सहायक आयुक्त डॉ. पूनम बंसल, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की नियुक्तियों का लक्ष्य : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों...

पति के सामने नवविवाहिता से गैंगरेप, दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जाते समय वारदात

दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जा रही एक नवविवाहिता...