धर्मशाला में एक लाख 57 हजार बेरोजगार, रोजगार मेले से दिखेगी नई राह, पोर्टल पर फटाफट कर दें आवेदन

--Advertisement--

बेहतर शिक्षा व व्यावसायिक मार्गदर्शन से जनसंख्या नियोजन को मिलेगा आधार, रोजगार विभाग के पोर्टल पर दिखेंगी कंपनियों की नौकरियां, 15 लाख आबादी जिला में है, 1.57 लाख बेरोजगार हैं पंजीकृत, 1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2023 तक 103 रोजगार मेले आयोजित किए, 2024 में रोजगार की दिशा में सार्थक कदम उठाने की जगी आस

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा में बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन रोजगार विभाग की ओर से लगाए जा रहे रोजगार मेले नौकरी की राह खोलते दिख रहे हैं। इस साल जिला में बेहतर शिक्षा और व्यावसायिक मार्गदर्शन से रोजगार के अवसर बढ़ने से भी जनसंख्या नियोजन को आधार मिलेगा।

काँगड़ा जिला आबादी के हिसाब से प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। ऐसे में यहां पर बेरोजगार युवाओं की संख्या भी सबसे अधिक है। 15 लाख की आबादी वाले जिले में एक लाख 57 हजार 405 बेरोजगार हैं। इस वर्ष रोजगार विभाग के पोर्टल पर युवाओं को नौकरियां दिखेंगी।

नौकरियों के लिए युवा ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन कर नौकरी पा सकेंगे। हर वर्ष रोजगार मेलों में काफी युवाओं को रोजगार भी दिया जाएगा। उम्मीद है कि इस वर्ष भी बेरोजगारी का आंकड़ा कम करने के लिए जिलाभर में रोजगार मेले आयोजित होंगे।

वर्तमान में 1 लाख 57 हजार बेरोजगार

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में वर्तमान में 1,57,405 बेरोजगार पंजीकृत हैं। जिला में पहली अप्रैल 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक 103 रोजगार मेले आयोजित किए गए। इसी तरह से सरकारी व निजी क्षेत्र में प्लेसमेंट की गईं। वर्ष 2024 में रोजगार की दिशा में जरूर सार्थक कदम उठाए जाएंगे। नए साल में यह उम्मीद है कि आबादी के अनुसार समाज में शिक्षा व रोजगार के साधन उपलब्ध हों।

आकाश राणा, कार्यकारी जिला रोजगार अधिकारी धर्मशाला के बोल

रोजगार देने के लिए इस वर्ष रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इस माह भी युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। सरकार के आदेश पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। रोजगार विभाग का पोर्टल उपलब्ध है, जिसमें कंपनियों को अपनी आवश्यकता डालने के लिए कहा है। इससे युवा पोर्टल के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...