जेपी नड्डा का रोड शोः पॉकेटमारों ने कूटी चांदी, BJP वर्कर के 50 हजार रुपये और पर्स पर हाथ किए साफ

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अभिनंदन कार्यक्रम में पॉकेटमारों ने जमकर चांदी कूटी. इस दौरान भाजपा के कई कार्यर्ताओं की जेब मार ली गई. रोड शो दौरान जैसे ही पॉकेटमारों को मौका मिला तो उन्होंने दर्जन भर लोगों के मोबाइल और पर्स पर हाथ साफ़ कर दिए.

जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा को मॉल रोड से पुराने बस स्टैंड से रोड शो करते हुए आ रहे थे. उस समय हर व्यक्ति उनके पास जा कर उनका अभिनंदन करना चाह रहा था. जिस कारण भीड़ बेकाबू हो रही थी. लोग एक दूसरे के बेहद करीब पहुंच रहे थे. इसका फायदा पॉकेटमारों ने उठाया और लाखों के मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ़ कर दिया.

सिरमौर से आए भाजपा कार्यकर्ता ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि उसकी जेब में करीब पचास हज़ार रुपये और पर्स भी था, जो चोरी हो गया है. उसने बताया कि जब वह भीड़ से बाहर निकला तो जेब से पर्स और पैसा दोनों गायब थे.

इस दौरान वह तुरंत सोलन पुलिस चौकी पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई है. अब पुलिस कैमरे चेक कर रही है.  कार्यकर्ता ने बताया कि उसके साथ और भी लोग थे, जिनके मोबाइल और पर्स भी चोरी हुए हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...